Monday, April 29, 2024
No menu items!

पिछड़े वर्ग के नेता विरोधी के साथ हैं, वह नायक, नहीं खलनायक हैं: लौटन राम

  • राजेपुर में लगी सपा की जन चौपाल, चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लौटन राम निषाद ने राजेपुर गांव में पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग के कुछ नेता नायक नहीं, बल्कि खलनायक हैं जो भाजपा का साथ देकर पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों के हितों का नुकसान कर रहे है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में कमंडल की राजनीति करने वाली भाजपा सत्ता से बेदखल होगी। सपा के मुखिया अखिलेश यादव 2024 में देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। सपा उत्तर प्रदेश में 70 से अधिक सीटों के लक्ष्य पर काम कर रही है। नीतीश कुमार को पलटू राम की संज्ञा देते हुए कहा कि अब वे बिहार की राजनीति में खलनायक के रूप में देखे जा रहे हैं। ओम प्रकाश राजभर व संजय निषाद पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि ये लोग अपने समाज का नहीं, बल्कि अपने परिवार की भलाई के लिए भाजपा की गोंद में खेल रहे हैं। आने वाले समय में जनता इन्हें सबक सिखा कर रहेगी।
इसी क्रम में सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या ने सभी लोगों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की अपील की। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अवध नाथ पाल ने कहा कि जनता भाजपा के विकल्प के रूप में सपा की ओर देख रही है। बस हमें जनता को जागरूक करते हुए भाजपा सरकार के जनविरोधी कार्यो को बताना है। वरिष्ठ नेता रत्नाकर चौबे ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ग़रीबों शोषितों, वंचितों, दलितों, अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा नहीं कर पा रही है। देश व प्रदेश के हित में इन सरकारों को उखाड़ फेंकना होगा। पीडीए के गठबंधन से ही भाजपा सरकार का सफाया होगा। वरिष्ठ नेता राजेन्द्र यादव टाइगर ने कहा कि देश में बेरोजगारी, मंहगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। लोकतंत्र व संविधान खतरे में है। देश व संविधान को बचाने के लिए भाजपा को हटाना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए घनश्याम यादव ने कहा कि देश व लोकतंत्र को बचाने के लिए पीडीए को मजबूती से आगे बढ़ाना होगा। वरिष्ठ नेता डा. सरफराज खान ने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर भाजपा सरकार की असलियत को जनता को बताए। इस अवसर पर लकी त्रिपाठी, डॉ राजपति यादव, राहुल त्रिपाठी, जमाल हाशमी, तारा त्रिपाठी, शिवसन्त यादव, लक्ष्मीशंकर यादव, रविशंकर यादव, शिवमूरत सरोज, लालता प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद निषाद, मूलचंद्र यादव, महेंद्र यादव, अजय प्रजापति, हर्षित यादव, बच्चू लाल यादव, नंद लाल यादव, संजय सरोज, राजू निषाद, मो मकबूल, श्याम बहादुर पाल, राकेश यादव सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular