Sunday, April 28, 2024
No menu items!

बक्शा पुलिस ने शातिर अभियुक्त को गांजा के साथ किया गिरफ्तार

विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बक्शा थाना पुलिस ने फतेहगंज डीहजहनिया में घेराबंदी करके एक युवक को पकड़ लिया जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गये। पकड़ा गया युवक विकाश यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी ग्राम डीहजहनिया थाना बक्शा है जिसके पास से 3 किलो 700 ग्राम गांजा के साथ 136153 रूपये व एक मोबाइल बरामद हुआ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह, उपनिरीक्षक करमुल्ला अली, उपनिरीक्षक गोपाल जी तिवारी, उपनिरीक्षक हंशराज यादव, हे0का0 उदय प्रताप, हे0का0 नन्द लाल यादव, का0 रोहित चौहान, का0 निशान्त यादव शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular