Sunday, April 28, 2024
No menu items!

बीएड प्रशिक्षणार्थियों ने मनाया अमृत महोत्सव

रंगोली बनाकर दिया देश प्रेम का संदेश
श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के जौनपुर के बी.एड। प्रथम सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न तरह की आकर्षक रंगोली बनाकर जनमानस को जागृत करने का प्रयास किया। जिसके अंतर्गत बेटी बचाओ, जल संरक्षण, G-20 और आजादी के वीर सपूतों पर तरह-तरह की रंगोली बनाकर सभी को मुग्ध कर दिया।
प्रशिक्षणार्थियों के इस सार्थक प्रयास की बी.एड. विभागाध्यक्ष डॉ सीबी पाठक ने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रशिक्षणार्थियों का यह प्रयास केवल पाठ्यक्रम की संपूर्ति नहीं है, बल्कि इस परिश्रम से उनके भाव परिलक्षित होते हैं। संयोजिका डॉक्टर नीता तिवारी ने कहा कि देश प्रेम का भाव विकसित करने का यह एक मौन और कलात्मक प्रयास है।
रंगोली के इस प्रतियोगिता का डॉ रामेश्वर नाथ मिश्र उपेंद्र दुबे विद्यानिवास मिश्र हितेंद्र दुबे राकेश कश्यप सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने प्रशिक्षणार्थियों के इस कार्यक्रम की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निधि दुबे ग्रुप G-20 द्वितीय स्थान हर्ष दुबे ग्रुप बेटी बचाओ और तृतीय स्थान विकास गुप्ता ग्रुप सर्वधर्म सम्भाव आजादी तथा सर्वजीत के ग्रुप को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular