Sunday, April 28, 2024
No menu items!

विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में लाभार्थियों को मिला आवास का प्रश्न पत्र

  • बिना भेदभाव की सरकार सभी को दे रही योजनाओं का लाभ: गिरीश चन्द्र

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। विकास खंड शाहगंज शोधी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगांव में सोमवार को शासन द्वारा संचालित विकसित भारत संकल्प यात्रा की एलईडी वैन पहुंची। वैन के जरिए सरकार की जनहितकारी कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने लाभार्थियों को किसान सम्मान निधि, आवास, आयुष्मान, गोल्डन कार्ड वितरित किया। वैन के माध्यम से गांव के लोगों को उनके अधिकार व सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यों तथा पात्र व्यक्तियों के क्या अधिकार है, उसे भी बताया गया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो यहां सभी अधिकारी मौजूद हैं। उनसे बतायें। किसी भी पात्र व्यक्ति को लाभ से वंचित नहीं होना होगा। सरकार बिना भेदभाव को सभी गरीबों को योजनाओं का लाभ दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं से छूटे ग्रामीणों को जांच कर उन्हें लाभ देने के लिए निर्देश दिया तथा कहा कि जो अधिकारी कार्य समय से नहीं किये तो शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी। इस अवसर पर बीडीओ जितेन्द्र प्रसाद, एडीओ पंचायत रमेश यादव, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, सचिव भोला यादव, ग्राम प्रधान अमित सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular