Sunday, April 28, 2024
No menu items!

लाभार्थी सम्पर्क अभियान जोरों पर: कृष्णकान्त सोनी

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी का एक अभियान लाभार्थी संपर्क अभियान चल रहा है जिसके तहत मंडल के सभी पदाधिकारीगण ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे नगर में दुकान और घर में पर जाकर पर्चा बांट रहे हैं और मोदी जी को पूर्ण बहुमत से जीताने की अपील कर रहे हैं। अभियान में शामिल लोगों में कृष्णकांत सोनी सभासद, अमित त्रिपाठी, सभासद प्रतिनिधि प्रगेश मोदनवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल ने बताया कि सरकार द्वारा क्या-क्या लाभ दिया जा रहा है और किन—किन बातों से व्यापारियों को क्या मदद मिलने वाली है, उसी के संबंध में पत्र के माध्यम से आप लोगों के बीच तक हमारी पार्टी आ रही है। वक्ताओं ने कहा कि किसानों एवं नौजवानों के पास जा रहे हैं और बहुत अच्छा सहयोग व्यापारियों, किसानों एवं नौजवानों द्वारा पार्टी को मिल रहा है। हम 400 के ऊपर अपने संसद सदस्य लोकसभा में पहुंचाएंगे और पूर्ण बहुमत की हमारी सरकार बनेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular