Sunday, April 28, 2024
No menu items!

रामपुर मण्डल में शुरू हुआ लाभार्थी संपर्क अभियान

सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा जुट गई है। इस लाभार्थी अभियान के तहत भाजपा लाभार्थियों के माध्यम से केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महात्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर जनता के बीच लेकर जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष राम विलास पाल ने लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत जिले के रामपुर मंडल से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। श्री पाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं, युवाओं एवं किसानों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं चलाईं और जरुरतमंदों तक उस लाभ को बिना भेदभाव के पहुंचने का काम किया है। सरकार की योजनाओं को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। इस अवसर पर मंडल महामंत्री रमेश चंद्र दुबे, मंडल उपाध्यक्ष रोहित यादव, भाजपा नेता मनीष जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular