Sunday, April 28, 2024
No menu items!

भारत विकास परिषद ने किया पौधरोपण

जौनपुर। भारत विकास परिषद की जनपद शाखा ने सेवा व संस्कृति सप्ताह प्रकल्प के अंतर्गत पहला कार्यक्रम गोमती नदी के तट पर श्रीराम जानकी मंदिर पर बाल, तरूण, प्रौढ सदस्यगण व स्थानीय नागरिक के बीच पर्यावरण संरक्षण के विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। पर्यावरण प्रमुख शैलेन्द्र निषाद ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। मंदिर के प्रागंण मौलश्री का पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर प्रान्तीय नशामुक्ति प्रकल्प प्रमुख दिलीप जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अवधेश गिरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल सिंह, सतेंद्र अग्रहरि, गणेश साहू, आनन्द साहू, शिवकुमार सेठ, अजयनाथ, नितेश बिन्द, अंकित बिन्द, अमन यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन शिवकुमार ने किया। अन्त में अनिल जायसवाल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular