Sunday, April 28, 2024
No menu items!

भारत विकास परिषद का चुनाव सम्पन्न

शिव कुमार गुप्ता अध्यक्ष एवं गणेश साहू सचिव निर्वाचित
जौनपुर। भारत विकास परिषद के नवीन सत्र हेतु बैठक प्रकल्प प्रमुख गणेश साहू के आवास पर हुई जहां सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित की गयी। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलित करके वंदे मातरम गीत के साथ बैठक की शुरुआत हुई।
इस मौके पर शाखाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में आए काशी प्रांत से प्रांतीय पर्वेक्षक प्रवीण पटेल का स्वागत करते नवीन सत्र हेतु चुनाव चयन प्रकिया के बारे में बताया। प्रांतीय पर्यवेक्षक के सम्मुख संपन्न हुए नवीन सत्र हेतु अध्यक्ष पद हेतु शिव कुमार गुप्ता, सचिव पद हेतु गणेश साहू एवं कोषाध्यक्ष पद हेतु पंकज सिंह को सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चयनित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रवीण पटेल ने सभी नवीन दायित्वधारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराया। साथ ही कहा कि परिषद मूल रूप से 5 सूत्र जिसमे संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण पर कार्य करती है। सत्र हिंदी नव वर्ष चैत्र नवरात्र से शुरू होता है जौनपुर शाखा हमेशा से सभी सूत्रों पर अच्छा कार्य करती रही है। आगे भी कार्य अच्छे से अच्छा हो नवीन दायित्व धारियों से यही अपेक्षा है।
इस दौरान संस्थापक अध्यक्ष लोकेश साहू, पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्ता, भृगुनाथ पाठक, प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख अतुल जायसवाल, अवधेश गिरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सतेंद्र अग्रहरी, प्रदीप जायसवाल, गौरव मौर्य, आशुतोष सिंह, अजय श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, अतुल सिंह, राहुल पांडेय, प्रतिमा गुप्ता सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे। संचालन सचिव दिलीप जायसवाल ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular