Monday, April 29, 2024
No menu items!

भारत विकास परिषद ने नवसंवत्सर का किया स्वागत

जौनपुर। भारत विकास परिषद की जनपद शाखा द्वारा विक्रम संवत 2080, युगाब्द 5125, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, तदनुसार 22 मार्च दिन बुधवार को नववर्ष की पहली सुबह सूर्यदेव को नमन करते हुए मंत्रोच्चार करके अर्घ्य अर्पित किया। संस्थाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि आज ही के दिन ब्रह्मा जी द्वारा सृष्टि का निर्माण किया गया था। हमारे महापुरुषों द्वारा समय—समय पर हिन्दू नववर्ष की परम्परा को आगे बढाने का कार्य किया गया। कार्यक्रम में प्रान्त पदाधिकारी अतुल जायसवाल, अवधेश गिरी, पूर्व अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, विक्रम गुप्त, निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल, अतुल सिंह, सतेंद्र अग्रहरी, डा. गौरव मौर्या सहित तमाम सदस्य उपस्थित रहे। संचालन सचिव पंकज सिंह ने किया। अन्त में डा. आशुतोष सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular