Monday, April 29, 2024
No menu items!

बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की हुई मौत व दो घायल

अमित गुप्ता/विनोद कुमार
चन्दवक, जौनपुर। स्थानीय थाना के बजरंग नगर चौकी अंतर्गत वाराणसी आजमगढ़ राजमार्ग के कनौरा कुशहा गांव के समीप बुधवार की सुबह कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी जिसके चलते बाइक चालक की मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार संतोष कसौधन अपने पुत्र आलोक कसौधन व भतीजे निखिल कसौधन के साथ एक बाइक पर बैठकर बिंद्रा बाजार अपनी बहन के घर से अपने घर वापस लौट रहे थे जैसे ही कनौरा कुशहा गांव के समीप पहुंचे कि पहले से ही रोड़ के किनारे बैठे कुत्ते ने बाइक की तेज आवाज सुन हड़बड़ाहट ने उठ बाइक के सामने आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो लोगो को हल्की चोटे आई और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची बजरंग नगर चौकी प्रभारी विजय शंकर सिंह घायल के उपचार हेतु सामुदायिक केन्द्र केराकत भेजा।
जानकारी के अनुसार बाइक चालक निखिल पुत्र सुरेश कसौधन 20 वर्ष उपचार हेतु जाते समय रास्ते में ही दम तोड दिया। मृतक व दोनों घायल केराकत के रहने वाले बताये जा रहे है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम का माहौल छा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular