Monday, April 29, 2024
No menu items!

भाजपा गुमराह करने की करती है राजनीति: तूफानी सरोज

  • अमर इण्टर कालेज महुवारी में सेक्टर व बूथ अध्यक्षों के साथ हुई समीक्षा बैठक

श्यामधनी यादव
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अमर इण्टर कालेज महुवारी में गुरुवार को केराकत विधायक तूफानी सरोज ने सेक्टर व बूथ अध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि दो माह बाद चुनाव होना है।सभी लोग 24 घंटे में 22 घंटे अपना काम करिए सिर्फ दो घंटा आम लोगों के साथ बैठकर अपनी बातों को उन्हें समझाए तभी झूठ की राजनीति करने वालो से मुकाबला किया जा सकता है।

भाजपा गुमराह करने की राजनीति कर रही है जिससे सचेत रहने की आवश्यकता है। 80 करोड़ लोगों को गरीब बनाकर खाद्यान्न वितरण कर रही है। यह योजना राजीव गांधी ने शुरू किया था। खाद्यान योजना मोदी,योगी की नही है यह सरकार की योजना है। आगे जो भी सरकार रहेगी, वह भी खाद्यान देगी। भाजपा के लोग संविधान को नहीं मानते। मनु—स्मृति को मानने वाले लोग है। जिस दिन संविधान खत्म हो जाएगा, इस दिन हम सब खत्म हो जाएंगे। शुद्र समाज के साथ बहुत बड़ी साजिश हो रही है, इसे समझना होगा। सभी संस्थानों को प्राइवेट कर आरक्षण को कमजोर किया जा रहा है। जनता के बीच जितने वादे किये, उसमें से एक भी पूरा नहीं किया। जनता की अदालत इन झूठ बोलने वालों को सजा देगी।

कार्यक्रम को प्रिया सरोज, विजय दत्त मौर्य, राजेश्वर राजभर, भगोती सरोज ने भी संबोधित किया। उन्होंने बूथ व सेक्टर अध्यक्षों को 1000 कंबल वितरण किया जिसे वह गांव के गरीबों में वितरण करेंगे। अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष पंधरी यादव एवं संचालन पवन मंडल ने किया। इस मौके पर प्रबंधक अमरनाथ यादव, धनंजय सरोज, अजीत यादव, सुरेश यादव, ग्राम प्रधान भानु प्रताप यादव समेत सभी बूथ व सेक्टर अध्यक्ष एवं सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular