Monday, April 29, 2024
No menu items!

आरएसएस के इशारे पर भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही: विवेक

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विवेक रंजन यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) भाजपा को सरकार बनाने से रोकेगा। पीडीए के माध्यम से सपा जन चौपाल और जन पंचायत द्वारा सपा लोगों को जागरूक कर रही है। मंगलवार को सपा प्रदेश सचिव केराकत विधानसभा के देवाक़लपुर व
बरथरी गांव में पीडीए ज़न पंचायत को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विरोधी दलों के नेताओं की आवाज को ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के अधिकारियों की मदद से दबा रही है। सरकार का विरोध करने वाले नेताओं को जेल भेजा रहा है। देश में भाजपा अघोषित आपातकाल जैसे हालत बना रही है। आरएसएस के इशारे पर भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
सरकारी विभागों का निजीकरण करके अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रही है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक मुद्दों को बढ़ावा देती है। श्री यादव ने कहा कि सनातन परंपरा के खिलाफ प्रधानमंत्री ने अर्द्ध निर्मित मंदिर में पूजन कराकर प्राण प्रतिष्ठा करा दी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार का 2024 में जाना तय है।
दोनों गांवों में आयोजित पीडीए जन पंचायत की केराकत विधानसभा के अध्यक्ष नीरज पहलवान अध्यक्षता संचालन पवन मंडल ने किया। इस अवसर पर सत्य नारायण यादव, गुड्डू चौहा, साहब लाल गौतम, जीत राम भारतीय, तिलकराज, मेवा लाल गौतम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular