Monday, April 29, 2024
No menu items!

भाजपा नेता बच्चा भइया की माता का हुआ निधन

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट की माता सुशीला देवी श्रीवास्तव पत्नी स्व. संतोष श्रीवास्तव संतोषी बाबू का निधन हो गया। परिजनों के अनुसार सुशीला जी का स्वास्थ्य बिगड़ने पर गत दिनों उन्हें एक अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस लिया। उनकी शवयात्रा नगर के ख्वाजगी टोला सदर चुंगी आवास से रामघाट गयी जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। बता दें कि सुशीला जी भारती विद्या मंदिर खासनपुर में वर्षों पूर्व पढ़ाती थीं जिन्हें लोग प्यार से सुशीला बहन जी कहते रहे। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दुर्गा वाहिनी की जिला उपाध्यक्ष थीं। वहीं उनके पति स्व. संतोष श्रीवास्तव संतोषी बाबू सिविल कोर्ट में अधिवक्ता थे। उनके 3 पुत्र सुधीर श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया, दिलीप श्रीवास्तव हैं। राम घाट पर हुये अंतिम संस्कार में शामिल तमाम लोगों ने नम आंखों से माता जी को अंतिम विदाई दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular