Monday, April 29, 2024
No menu items!

संघ कार्यकर्ता के घर शोक जताने पहुंचे भाजपा नेता

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के शाहापुर गांव निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पर्यावरण प्रमुख प्रदुम्न तिवारी की भतीजी प्रिया तिवारी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना जताने का सिलसिला जारी है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला के अनुज सत्येंद्र शुक्ला शोक जताने उनके आवास पहुँचे। उनके साथ संजीव शर्मा, विवेक तिवारी, खुर्शीद अहमद, डॉ वीके यादव, बृजेश मोदनवाल, पत्रकार यूसुफ खान, राकेश शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इसके पहले सूबे के स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश चन्द्र यादव, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने भी पहुँचकर शोक संवेदना जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular