Sunday, April 28, 2024
No menu items!

भाजपा का लाभार्थी सम्पर्क अभियान जोरों पर

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी का एक अभियान लाभार्थी संपर्क अभियान चल रहा है जिसके तहत मंडल के सभी पदाधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों सहित पूरे नगर में दुकान और घर पर जाकर पर्चा बांट रहे हैं और मोदी जी को पूर्ण बहुमत से जीताने की अपील कर रहे हैं। इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि सरकार द्वारा क्या-क्या लाभ दिया जा रहा है और किन—किन बातों से व्यापारियों को क्या मदद मिलने वाली है, उसी के संबंध में पत्र के माध्यम से आप लोगों के बीच तक हमारी पार्टी आ रही है।

हम मौखिक नहीं, बल्कि लिखित रूप से जो कहते हैं, वह करते हैं और कार्य करने के बाद फिर आम जनमानस तक जाकर उनसे अपील करते हैं कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पूरे देश से 400 के ऊपर संसद सदस्य बनाकर भेजने हैं। अभियान में महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया, सभासद सिकंदर साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी शुभम गुप्ता, सभासद विजय जायसवाल, महेश लालवानी मंडल नगर महामंत्री, मदन लाल शर्मा, कालीचरण जायसवाल मंडल उपाध्यक्ष, रामजी यादव मंडल उपाध्यक्ष मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular