Sunday, April 28, 2024
No menu items!

120 जरूरतमन्द महिलाओं को वितरित किया गया कम्बल

मौसमी बीमारियों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। सरायख्वाजा के ग्राम प्रधान रैना संतोष सिंह के आवास परिसर के मैदान में कंबल वितरण एवं जागरूकता समारोह का आयोजन हुआ जिसका आयोजन यूनिवर्सल चैरिटेबल ट्रस्ट अकबरपुर अंबेडकरनगर ने किया था।
सरायख्वाजा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सवा सौ जरूरतमंदों का चयन सूचीबद्ध किया गया जहां भाजपा नेता की अध्यक्षता में कंबल वितरण हुआ। प्रधान रैना संतोष सिंह ने कंबल वितरित किया। इनके साथ ही डा. राजेश्वर सिंह व डा. जितेंद्र बहादुर सिंह ने लोगों को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मौसम का बदलाव है और मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ेगा। इससे बचाव जरूरी है। बचाव के उपाय बताए।
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के प्रतिनिधि अजय सिंह ने सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार का सृजन करें, सरकार आर्थिक मदद करेगी। कार्यक्रम का संचालन धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद सिंह, इंद्र कुमार, धीरेंद्र अस्थाना, सुरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे। प्रधान रैना संतोष सिंह ने यूनिवर्सल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों के सहयोग कदम की सराहना की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular