Monday, April 29, 2024
No menu items!

गोमती नदी में डूबे युवक का शव मिला

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मोथहा पम्प कैनाल के पास गोमती नदी में लगभग 35 वर्षीय युवक का शव मिला। शव को मछली मार रहे लोगों ने देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र जगदीशपुर गांव निवासी गुलाब बनबासी (40 वर्ष) की बीमारी के कारण शुक्रवार को मौत हो गई थी। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने रामघाट ले गए थे। अंतिम संस्कार के बाद घाट गए लोग स्नान करने लगे। मृतक का पड़ोसी सुरेंद्र वनवासी गोमती नदी की बीच धारा में स्न्नान करने लगा। कुछ ही समय बाद वह तेज धारा में डूब गया। परिजन बहुत परेशान हो गए। उसको उसी समय से ढूंढने लगे लेकिन उसका पता नही चला।शनिवार को दोपहर में मोथहा पम्प कैनाल के पास नदी में मछुहारे उसका शव देख लिए। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular