Sunday, April 28, 2024
No menu items!

राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुये जानलेवा हमले के विरोध में ब्राह्मण सभा आक्रोशित

जिला व पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की उठायी आवाज
अजय पाण्डेय
जौनपुर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ त्रिपाठी बीते 15 फरवरी को माँ विन्ध्यवासिनी का दर्शन करके सपरिवार गोरखपुर जा रहे थे कि रात में लगभग 11 उनके गाड़ी को सिपाह पुलिस चौकी के लगभग 500 मीटर पहले एक कार ने टक्कर मार दिया। जब वह गाड़ी से उत्तरे और पूछने पर वह गाली देने लगा। इसके बाद दूसरी गाड़ी से लगभग 10-12 लोग पहुँचे जो राइफल लिये थे, कुंदे हमला कर दिये।
इतना ही नहीं, गाली—गलौज देते हुये सरकारी गनर को मारकर उसका कारबाइन छीनने का प्रयास किये। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को सिपाह पुलिस चौकी ले गयी जहां बताया गया कि यह भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के भाई भाई ऋतुराज सिंह उर्फ छोटू हैं। चौकी इन्चार्ज सिपाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गयी।
उपरोक्त प्रकरण को लेकर श्रीपति उपाध्याय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व प्रमुख बक्शा) के नेतृत्व में ब्राह्मण महासभा के सैकड़ों लोग शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंच गये।
इस दौरान नारेबाजी करते हुये जिला एवं पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुये आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया। इस अवसर पर संजय उपाध्याय, अतुल दुबे, आशीष शुक्ल, स्वतंत्र पाण्डेय, अरुण शुक्ल, विरेन्द्र पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश, धर्मेन्द्र तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular