Monday, April 29, 2024
No menu items!

दबंगों ने मां—बेटी पर किया जानलेवा हमला, हालत गम्भीर

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमीन पकड़ी गांव में दबंगों ने एक महिला व उसकी बेटी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया जिससे मा बेटी को गंभीर चोटे आई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार जमीन पकड़ी गांव में 54 वर्षीय निर्मला देवी घर पर बैठकर काम काज निपटा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी दबंगों ने जमीनी विवाद को लेकर महिला पर धारदार और लाठी डंडे से हमला कर दिया। आस—पास बैठे बच्चे वहां से भाग खड़े हुए। महिला जान बचाने के लिए भागने व चिल्लाने लगी। बचाव के लिए 24 वर्षीय बेटी सोनी आयी लेकिन दबंगों ने उसे भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा वही भी घायल हो गई।
इस दौरान महिला के पति सोती लाल यादव ने थाने में आरोपियो के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाय और महिला के पक्ष के लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर आरोपी पक्ष के किसी भी को नहीं पकड़ सकी। इधर महिला की हालत नाजुक बनी है जिसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular