Sunday, April 28, 2024
No menu items!

दबंगों ने मां—बेटी को मारकर किया लहुलुहान, बेटी की हालत गम्भीर

  • 4 दिन बीत जाने के बाद भी पीड़ित का नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में मनबढ़ दबंगों ने पुरानी रंजीत को लेकर के मां बेटी पर लाठी डंडे से मारकर लहुलुहान कर दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकारपुर गांव निवासी तुलसा देवी पत्नी राधेश्याम कश्यप की पुत्री काजल कश्यप बीते 1 फरवरी को पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने घर में घुसकर माँ बहन की गाली देते हुये लात—घुसा और लाठी—डंडे से काजल और उसकी मां तुलसा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया।

काजल को गंभीर चोट लगने से एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। तुलसा देवी के पति राधेश्याम पाल शुक्रवार को सुबह खाना लेकर जिला चिकित्सालय जा रहे थे। फिर दबंगों ने रास्ते में घेर करके मारने पीटने लगे। पीड़ित ने 112 पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पुलिस के आते देखकर भाग गये। पीड़ित के अनुसार दबंगों के खिलाफ थाने का चार दिन से तहरीर देने के लिए चक्कर काट रहे हैं। अभी तक तहरीर नहीं दर्ज हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल कोई सुनवाई नहीं हो रही जिसके चलते आये दिन धमकी भी मिल रहती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular