Monday, April 29, 2024
No menu items!

भाविप ने विवेकानन्द जयन्ती पर मैराथन के साथ खिलाड़ियों का किया सम्मान

जौनपुर। स्वामी विवेकानन्द जयंती को युवा दिवस महोत्सव के रूप में व्यापक स्तर पर मनाने के लिए परिषद द्वारा एक वृहद कार्यक्रम का आयोजन नगर के शाहगंज पड़ाव पर स्थित एक कालेज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सेवा भारती के काशी प्रान्त टोली के सदस्य, विभागाध्यक्ष जौनपुर सेवा भारती, अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार संजय पांडेय, मुख्य वक्ता काशी प्रांत सह समरसता प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिव प्रकाश, विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य विद्या सागर सोनकर, अमोध अम्बुजानन्द जी महराज शिव सेवा संस्थानम्, प्राचार्य अब्दुल कादिर खां, दुर्गा सिटी हास्पिटल व ट्रामा सेन्टर के डा. आलोक यादव के प्रतिनिधि, प्रांतीय नशा मुक्ति के प्रकल्प प्रमुख दिलीप जायसवाल ने भारत माता एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पण करते हुये दीप प्रज्ज्वलित करके किया। शाखाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए स्वामी जी द्वारा युवाओं को देश के प्रति जागरूक करने के लिए किए गए कार्यों को बताया।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतेंद्र अग्रहरी ने परिषद के बारे में बताया। मुख्य वक्ता शिव प्रकाश ने अपने उद्बोधन में स्वामी विवेकानंद के शिकागो में दिए गए भाषण को विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि डा संजय पांडेय ने कहा कि भारत विकास परिषद स्थापना वर्ष से ही स्वामी विवेकानन्द जी के पदचिन्हों पर ही चलता रहा है। विशिष्ट अतिथि अमोघ अम्बुजानंद जी ने युवाओं में जोश भरते हुए सभी को स्वामी विवेकानन्द के मार्गदर्शन में चलने का आग्रह किया।प्राचार्य मो. कादिर खान ने परिषद द्वारा कराए जा रहे सेवा और संस्कार के कार्यों सराहना किया। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए महिला एवं पुरुष क्रिकेट टीम के कोच व कैप्टन को संस्था द्वारा स्वामी जी का चित्र देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात सभी अतिथि एव खिलाड़ियों ने मैराथन में भाग लिया।तत्पश्चात सभी खिलाड़ियों में फल वितरण किया गया।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष लोकेश साहू, पूर्व अध्यक्ष शरद पटेल, भृगुनाथ पाठक, ब्रह्मेश शुक्ला, कोषाध्यक्ष शरद साहू, आनन्द साहू, पीयूष चतुर्वेदी, महिला संयोजिका श्वेता अग्रहरि, बबिता जायसवाल, प्रतिमा गुप्ता, पूनम श्रीवास्तव, रेखा गुप्ता, राजेंद्र निगम, डा. गौरव प्रकाश मौर्य, संदीप सेठी, राजीव श्रीवास्तव, राम रतन सेठ, शिवा वर्मा, अजय गुप्ता, जितेन्द्र यादव, इंदु लाल, सुनील जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दिवाकर गुप्ता ने किया। अन्त में प्रकल्प प्रमुख गणेश साहू ने आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular