Sunday, April 28, 2024
No menu items!

बयालसी महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक सम्पन्न

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद हेतु जगत नारायण सिंह, महामंत्री प्रकाश चंद्र कसेरा, उपाध्यक्ष डॉ. अंशुमान सिंह एवं डॉ. आशुतोष पांडे, महिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रतिभा सिंह, कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंह, संयुक्त मंत्री पद सफीउल्लाह अंसारी एवं उज्ज्वल सिंह को सौंपा गया।

इसके पश्चात महाविद्यालय के संस्थापक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पूर्व अध्यक्ष द्वारा नवगठित कार्यकारिणी को पुष्पगुच्छ देकर कर्तव्य पालन का शपथ दिलाया गया। बैठक में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अलकेश्वरी सिंह, वरिष्ठ शिक्षक डॉ. बृजेश कुमार मिश्र, डॉ. संजय नारायण सिंह, डॉ. अखिलेश चन्द्र सेठ, हिमांशु कुमार, प्रदीप यादव आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular