Monday, May 6, 2024
No menu items!

टोल प्लाजा पर तोड़—फोड़ के आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

टोल प्लाजा पर तोड़—फोड़ के आरोपियों पर मुकदमा दर्जबीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोल प्लाज़ा पर बुधवार की शाम को हुई तोड़—फोड़ के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्ञात हो कि बुधवार को टोल प्लाज़ा से 150 मीटर दूर मठिया गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर एक चार पहिया वाहन से टोल टैक्स चोरी करने को लेकर दो लोगो ने मारपीट किया था। गांव के लोगों ने उन दोनों को टोल प्लाज़ा का कर्मी बताते हुए दर्जनों की संख्या में महिलाएं व पुरुषों की भीड़ ने टोल प्लाज़ा पर पथराव किया। टोल प्लाज़ा का लाखों रुपए का नुकसान हुआ। केबिन, कार्यालय आदि का शीशा तोड़ दिया गया। उक्त मामले में गुरुवार को टोल प्लाज़ा के प्रबंधक बलिकरन दुबे ने तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि आरोपियों पर धारा 504, 506, 427 दर्ज कर लिया गया है। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर उन्हें चिन्हित किया जा रहा है। सभी को गिरफ्तार कर कार्यवाही होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular