Monday, April 29, 2024
No menu items!

विकसित भारत संकल्प यात्रा में लाभार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र

सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के कोलवारी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विधायक सुषमा पटेल एवं विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह राहे जहां दर्जनों भाजपा के पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।

इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी की भारत संकल्प यात्रा पहुंची जहां सैकड़ों लोगों ने स्क्रीन पर भाजपा सरकार द्वारा किए गए। कार्यों को लाइव देखा और सुना।मुख्यातिथि सुषमा पटेल ने कहा कि भाजपा की यह गाड़ी रुकने वाली नही है।यह गाड़ी देश के हर कोने में पहुंच रही है। भाजपा सरकार में हुए कार्य का श्रेय मोदी जी को जाता है। आज महिलाएं सशक्त होकर देश का नाम रोशन कर रही है। महिलाओं को जितना आरक्षण भाजपा सरकार ने दिए आज तक किसी पार्टी की सरकार ने नही दिया।

विशिष्ठ अतिथि मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान संचालित एलईडी वैन मोदी की गाड़ी बन लोगों को लाभान्वित कर रही है। मेरी कहानी-मेरी जुबानी के तहत लोग अपने अनुभवों एवं कार्य सार्थकता से एक-दूसरे को प्रेरित कर रहे हैं। संकल्प यात्रा में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल बिन्द, मीडिया प्रभारी सुरेंद्र पांडेय, क़ृषि अधिकारी जय प्रकाश गुप्ता, एडीओ क़ृषि धर्मेंद्र कुमार, एडीओ आईएसबी रामजीत पाल, सचिव अभय सरोज के साथ सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular