Monday, April 29, 2024
No menu items!

चुनाव की तैयारियों को लेकर चन्द्रशेखर आजाद शक्ति केन्द्र ने की बैठक

अजय पाण्डेय
जौनपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दिया है। अपने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए अनेक कार्यक्रम के साथ गांव चलो अभियान चलाया है जो 11 फरवरी तक चलेगा। उसी को लेकर नगर उत्तरी क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट के सदर चुंगी आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता सभासद दल के नेता नंद लाल यादव सभासद व संचालन भाजपा नेता विष्णु गुप्ता ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व मंडल प्रभारी जमुनिया राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने कहा कि इस बार भी भारी बहुमत से मोदी सरकार फिर बनने जा रही है। जो लोग मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं, उनके सपने कभी पूरा नहीं होगा।
पूर्व नगर महामंत्री नंद लाल यादव ने कहा कि मतदाता सूची में जो नाम छुटे हैं, उनका नाम जोड़ने हेतु कार्य करें व पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों को जन—जन तक पहुचाने का संकल्प लें। सेक्टर प्रभारी विष्णु गुप्ता ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद शक्ति केंद्र के सभी बूथों पर गांव चलो अभियान चल रहा है और लोगों को सरकार की उपलब्धि को कार्यकर्ता जन—जन तक पहुंचा रहे हैं। बैठक में केंद्र संयोजक शिवम जायसवाल, बूथ अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, बूथ अध्यक्ष शिवशंकर साहू, रवि प्रकाश सेठ, प्रीतम सोनी, विजय केडिया, सुमित गुप्ता, अभिषेक सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular