Sunday, April 28, 2024
No menu items!

छठ पूजा: उगते सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के घास मंडी चौक स्थित बौलिया मंदिर के पोखरे सहित कई अन्य स्थानों पर शुक्रवार की सुबह छठ का व्रत रखने वाली महिलाओं ने उगते सूरज को अर्ध्य दिया। सोमवार की सुबह बौलिया मंदिर पर पूरे विधि-विधान के साथ व्रत रखने वाली महिलाओं ने आरती के बाद उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया।

साथ ही कई अन्य स्थानों पर भी छठ के पर्व पर महिलाओं ने उगते सूर्य को अर्ध्य देने का काम किया। बौलिया मंदिर पर महिलाओं की भारी भीड़ जमा रही। व्यवस्था की दृष्टि से स्वयंसेवक युवक और पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। जिले की सामाजिक एवं महिला उत्थान की संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की संस्थापक उर्वशी सिंह ने पूरी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में लगे प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी को सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular