Monday, April 29, 2024
No menu items!

मुख्य सचिव ने मां शीतला चौकियां धाम में टेका मत्था

विपिन सैनी
चौकियां धाम, जौनपुर। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन दुर्गा शंकर मिश्र प्रशासनिक अमले के साथ मां शीतला चौकियां धाम पहुंचें जहां उन्होंने मां शीतला के चरणों में शीश नवाया। मंदिर के पुजारियों ने विधि विधान से मुख्य सचिव को पूजन कराकर मां शीतला की महिमा के बारे बताया। साथ ही कहा कि यहां मां शीतला का दर्शन पूजन मुंडन संस्कार कराने के पश्चात ही भक्तगण विंध्याचल देवी के दर्शन के लिए रवाना होते हैं। सातों बहन में यह सबसे छोटी मां हैं। सभी बहनों की दुलारी है। भक्तों से जल्द ही प्रसन्न होकर मनोकामना पूरी करती है। ऐसी मान्यता व परंपरा है।
मुख्य सचिव ने पुजारियों से बातचीत के दौरान बताया कि पूर्वांचल, पश्चिमांचल ही नहीं, बल्कि पूरे अखण्ड भारत में अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, हिंदुस्तान, म्यांमार सब जगह शक्तिपीठ की अलग अलग 52 स्वरूप है।
मुख्य सचिव ने मां शीतला के दर्शन के पश्चात मंदिर प्रांगण स्थित सत्य नारायण मंदिर में मत्था टेका। मंदिर प्रांगण से दिखाई दे रहे भव्य तालाब को देखने के बाद तालाब में हो रहे सुंदरीकरण के बारे में जिलाधिकारी से वार्ता कर जानकारी ली। तालाब में स्वच्छ पानी, कछुआ छोड़ने तथा साफ सफाई व्यस्था को लेकर बातचीत किया। लगभग 15 मिनट शीतला माता मंदिर में रहने के बाद बाद मुख्य सचिव गंतव्य दौरे को रवाना हो गये।
मन्दिर के पुजारी विनय त्रिपाठी, राजेश पंडा, विजय पंडा, विद्याधर त्रिपाठी, आनंद त्रिपाठी, बोनी पंडा ने पूजन पाठ कराया। इस मौके पर जिलाधिकारी मनीष वर्मा, सीडीओ सीलम साई तेजा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी, एसपी सिटी डा. संजय कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप, थानाध्यक्ष लाइन बाजार प्रभारी आदेश त्यागी सति तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular