Sunday, April 28, 2024
No menu items!

चन्द्रयान-3 की सफलता पर ओमेगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बाटीं मिठाइयां

श्यामधनी यादव
श्यामधनी, जौनपुर। चन्द्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर गुरुवार को ओमेगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पराऊगंज बाजार में राहगीरों एंव व्यपारियों में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। छातीडीह गांव में स्थित ओमेगा पब्लिक स्कूल के चैयरमैन पंकज भूषण मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में विद्यालय के बच्चों ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर काफी उत्साह के साथ रैली निकाली।
इस दौरान विद्यालय की छात्रा निर्मला सिंह, नम्रता वर्मा, अंजली यादव, रुचि यादव एवं कशिश विश्वकर्मा की टोली ने स्वरचित ‘चंद्रयान मिशन सफल’ बधाई गीत गाकर इसरो के उन महान वैज्ञानिकों को जिनकी वजह से यह खुशी प्राप्त हुई, बधाई दिया। इस दौरान बच्चों ने भारत मात की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद का जमकर नारा लगाते हुए पराऊगंज कस्बे में मिठाई बांटी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular