Monday, April 29, 2024
No menu items!

राष्ट्रीय युवा दिवस पर बच्चों ने लगाया मैराथन दौड़

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर बच्चों ने लगाया मैराथन दौड़। आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस पर नगर में स्वामी विवेकानंद तिराहे पर स्थित स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पर्चन कर उनका जन्मदिन मनाया गया। उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा युवा भारत दौड़ आयोजित की। इस युवा भारत दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय क्रमशः आतिश कृष्ण और रितिक ने स्थान प्राप्त किया।

शिवाजी शाखा बौलिया घास मंडी से प्रारंभ होकर यह दौड़ स्वामी विवेकानंद मार्ग पर समाप्त हुई और दौड़ को अपने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला प्रचारक सूरज जी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में जिला प्रचारक जी सहित नगर के संघचालक दिलीप जी, बौद्धिक प्रमुख प्रधानाचार्य सूर्य नारायण पांडेय, गोपाल जी, हनुमान जी सहित मुकेश, अवनीश, अजय जैसे तमाम कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। स्वामी जी की मूर्ति पर साफ सफाई करके माल्यार्पण करने का काम पूर्व छात्र परिषद के संरक्षक देवेश ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular