Monday, April 29, 2024
No menu items!

चिल्ड्रेन हर्ट फाउण्डेशन ने कराया स्कूल का कायाकल्प

केएस यादव
सिरकोनी, जौनपुर। चिल्ड्रेन हर्ट फाउंडेशन संस्था ने स्थानीय विकास खण्ड के बाकराबाद प्राथमिक स्कूल का कायाकल्प कराया। इस स्कूल को संस्था ने एक नया रूप दिया।
संस्था के लोगों के लिए शुक्रवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन प्रधान पोल्हन मौर्या की अध्यक्षता में किया गया। स्कूल का कायाकल्प में पेंटिंग, शौचालय का निर्माण, पेयजल आदि की व्यवस्था दुरुस्त कराया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए संस्थाध्यक्ष अमरीन पेंटर व आरती सिंह ने अपने संस्था के उद्देश्यो के बारे में विस्तृत रूप से बताया। संस्था का उद्देश्य गरीब और शोषित वर्ग तथा असाध्य और गंभीर बीमारियों में लोगों का सहयोग करना है। इसके अलावा विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का आयोजन आरती देवी पंचायत सचिव द्वारा अध्यक्षता प्रधान पोल्हन मौर्य ने किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक बृजेश नारायण सिंह, पुष्पा देवी, रुकमणी राय, शिवलाल, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन यशवंत सिंह ने किया। इस मौके पर गांव के लोगों ने संस्था के लोगों को धन्यवाद दिया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular