Monday, April 29, 2024
No menu items!

चाइनीज मांझा पूरी तरह से प्रतिबन्धित: सिटी मजिस्ट्रेट

  • पतंग व्यवसाईयों के साथ प्रतिबन्धित चायनीज मांझा को लेकर की बैठक

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना प्रांगण में सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, सीओ सिटी देवेश सिंह, शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह के नेतृत्व में पतंग व्यवसाईयों के साथ प्रतिबंधित चायनीज मांझा के जागरूकता के लिये शनिवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ने व्यापारियों को बताया कि चाइनीज मांझा पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसको खरीदना व बेचना सख्त मना है। यह केवल जौनपुर ही नहीं पूरे भारत में प्रतिबंधित है। सीओ सिटी एवं शहर कोतवाल ने बताया कि यदि कोई व्यापारी चोरी छिपे चायनीज मांझा का व्यापार कर रहा है तो मुझे सूचित करें मैं सख़्त कार्यवाही करूंगा और सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष विवेक सिंह ने कहा कि सभी पतंग व्यापारी नैतिकता एवं शासन के मंशा के अनुरूप अपना व्यापार करें।

जिलाध्यक्ष ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि सभी पतंग व्यवसायी निष्ठा के साथ अपना व्यापार करने के लिये कृत संकल्पित हैं। उन्होंने यह घोषणा भी कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा सभी पतंग व्यापारियों एवं आम जनमानस को प्रतिबंधित चायनीज मांझे के लिए शहर में माइक एवं पोस्टर बैनर से जागरूक किया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह रिंकू एवं नगर अध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि जो भी पतंग व्यापारी प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का व्यापार करेगा उसका भारतीय उद्योग व्यापार मंडल किसी भी प्रकार का सहयोग एवं समर्थन नहीं करेगा। जिला संगठन मंत्री मनीष देव, युवा नगर अध्यक्ष अमित जायसवाल एवं युवा नगर महामंत्री योगेश साहू ने कहा कि चायनीज मांझा का व्यापार एवं उपयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित एवं गैरकानूनी है। सभी पतंग व्यापारियों ने जिला प्रशासन के समक्ष यह संकल्प लिया कि हम किसी भी तरीके से चायनीज मांझा एवं प्रतिबंधित सामान की खरीद बिक्री नहीं करेंगे। बैठक में मो. सिराज, गुलाब पतंग वाले, संजय साहू, पप्पू भाई, रुपेश, मोना, पंकज जायसवाल, दुलारे मंसूरी, समीउल्लाह, अरशद, इश्तियाक अहमद, मौलाना शाहिद, सलीम मंसूरी, पंकज रूहट्टा, तारीक भाई आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular