Sunday, April 28, 2024
No menu items!

हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया क्रिसमस का पर्व

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सबरहद गांव स्थित सेंट जॉन्स स्कूल में बुधवार को क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे सेंट थॉमस इण्टर कालेज के सहायक फादर लारेस ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या सिस्टर लिम्सी ने बताया कि पूरी दुनिया में मनाया जाने वाल क्रिसमस का पर्व शांति एवं प्रेम का संदेश लेकर आता है। इस मौके पर क्रिसमस ट्री भी सजाया गया। अंत में सैंटा क्लॉज ने केक काटा और बच्चों को टॉफियां वितरित कीं। इस अवसर पर सिस्टर ज्योति, सिस्टर अल्बीना सहित तमाम अध्यापक, अध्यापिका, पूरा विद्यालय मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular