Monday, April 29, 2024
No menu items!

 जाम से निजात दिलाने में जुटें नगरवासी: नगर मजिस्ट्रेट

जौनपुर। जनपद मुख्यालय के शहरी क्षेत्र में आए दिन जाम लगने के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो जाता है जिसके कारण एंबुलेंस अस्पताल तक सही समय पर नहीं पहुंच पाती है। अतिक्रमण हटाओ अभियान इस समय बहुत तेजी से नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह द्वारा चलाया जा रहा है परन्तु शासन—सत्ता की मंशानुरूप कार्य कर रहे मजिस्ट्रेट को भी कुछ छुटभैयों की वजह से कार्य करने में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में कुछ तो अपने को सत्ता पक्ष का सिपाही बताने से भी बाज नहीं आते हैं।

इससे यह स्पष्ट होता है कि सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य को रोकने का काम भी सत्ता वाले ही करते हैं। बताते चलें कि नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह द्वारा जारी अभियान मंगलवार को नगर के लाइन बाजार, कलेक्ट्रेट तिराहा, शेषपुर, जोगियापुर सहित अन्य क्षेत्रों में चला। अभियान का नेतृत्व कर रहे नगर मजिस्ट्रेट श्री सिंह के तेवर को देखते हुये नगर में अफरा—तफरी का माहौल कायम रहा। फिलहाल कब्जा करने वालों में जहां भय का माहौल कायम हो गया है, वहीं सम्भ्रांत जनों में नगर मजिस्ट्रेट के कार्यों की सराहना की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular