Monday, April 29, 2024
No menu items!

26 से शुरू होगी ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ परियोजना

जौनपुर। संत निरंकारी मिशन द्वारा आजादी के 75वें ‘अमृत महोत्सव’ पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता के पावन सानिध्य में 26 फरवरी दिन रविवार को अमृत परियोजना के अंतर्गत ‘स्वच्छ जल स्वच्छ मन’ का शुभारंभ किया जाएगा। परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण तथा इसके बचाव हेतु अपनाई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाना एवं क्रियान्वित रुप देना है। परियोजना का मुख्य बिंदु जल निकायों की स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है। यह जानकारी देते हुए संत निरंकारी मंडल के स्थानीय मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल बताया कि अमृत परियोजना के अंतर्गत जौनपुर शहर के गोमती नदी के तट गोपी घाट एवं हनुमान घाट की सफाई करने का कार्य मिशन के सेवादारों एवं समर्पित श्रद्धालुओं द्वारा महात्मा मानिकचंद तिवारी जोनल इंचार्ज के नेतृत्व में 26 फरवरी दिन रविवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular