Monday, April 29, 2024
No menu items!

सन्त निरंकारी मिशन को लेकर चला सफाई कार्यक्रम

  • ऐतिहासिक पक्का पोखरा का सफाई कर बदला कायाकल्प

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वस्थ जल स्वस्थ मन योजनान्तर्गत नगर के ऐतिहासिक पक्का पोखरा की बृहद स्तर पर की गयी। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के स्मृति में प्रोजेक्ट अमृत तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभासद अब्दुल्लाह राईन एवं विशिष्ट अतिथि जसीम खान रहे। शाहगंज ब्रांच इंचार्ज अशोक सिंह के नेतृत्व में 2 सौ से अधिक सेवादारों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। कार्यक्रम 8 बजे से 12 बजे तक तय था लेकिन यह 2 बजे तक चला। पूर्व मुखी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 23 फरवरी को बाबा हरदेव सिंह जी महाराज का जयंती मनाई जाती है। इसी परिप्रेक्ष्य में बृहद सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका का विशेष योगदान रहा। शाहगंज ब्रांच इंचार्ज अशोक सिंह ने बताया कि आज के दिन एक साथ 15 सौ स्थानों पर कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पोखरे के अंदर से लगभग चालीस ट्रैक्टर कूड़ा कचरा निकाला गया। सेवा दल, साथ संगत के महिला पुरूष सेवादार मौजूद रहे। इस अवसर पर सेवादल के शिक्षक मनोज यादव, केशव यादव, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, अर्जुन, राम वचन, गीता, मालती, पुष्पा, विद्या, मीना समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular