Monday, April 29, 2024
No menu items!

प्रतिभा निखारने का साधन है प्रतियोगिता: कुलपति

काव्य पाठ में अमृतान्शु, कोलाज में आदित्य, पोस्टर में वत्साल्या अव्वल
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस समारोह प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम इंजीनियरिंग के विश्वेश्वरैया हाल में हुआ। विश्वविद्यालय में 24 से 27 जनवरी तक उत्तर प्रदेश राज्य स्थापना दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत रंगोली काव्य पाठ, भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर कोलाज एवं परंपरागत खेल में महिला व पुरुष में खो खो की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इसके तहत छात्रों को उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत इतिहास और प्रदेश की विभिन्न गतिविधियों से अवगत भी कराया गया। 24 जनवरी को जिसे अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस पर वर्कशॉप आयोजित की गयी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करती हुईं कुलपति प्रो निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ये कार्यक्रम छात्रों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने व उन्हें एक अच्छा नागरिक बनाने के साथ प्रदेश की उन्नति में सहयोग के लिए प्रेरित करेगा। जल संरक्षण कार्यक्रम कुलपति द्वारा किया गया।‌
स्वागत भाषण कार्यक्रम संयोजक प्रो. प्रदीप कुमार ने किया। भाषण प्रतियोगिता प्रथम शरीयत फ़ातमा, द्वितीय अंकित मिश्र, तृतीय आकांशा, काव्य पाठ में प्रथम अमृतान्शु, द्वितीय प्रणव सिंह, तृतीय आदित्य, कोलाज में प्रथम शुभम गुप्ता, द्वितीय आलिया, टीम तृतीय निधि यादव एवं पोस्टर में प्रथम वत्साल्या, द्वितीय तन्नु एवं अजहर तृतीय, अनन्या मिश्र रङ्गोली में प्रथम, विनीत तिवारी ग्रुप द्वितीय, ज्योति प्रजापति ग्रुप तृतीय, जुली मोदनवाल ग्रुप खो खो महिला में प्रथम एमबीएएमएफसी व द्वितीय बायो टेक्नोलोजी खो खो पुरुष में बी फार्म व द्वितीय बी टेक को प्राप्त हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular