Monday, April 29, 2024
No menu items!

सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी रविन्द्र मांदड़ के निर्देशन में जनपद के सभी तहसीलों के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारियों ने शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुना तथा इसके त्वरित निस्तारण हेतु फरियादियों को आश्वासन भी दिया। इस दौरान राजस्व, विकास, पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायत पत्र प्राप्त हुई जिन्हें सम्बन्धित विभाग को हस्तान्तरित करते हुए शीघ्र अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular