Sunday, April 28, 2024
No menu items!

सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली परिसर में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान फारियादियों द्वारा पांच प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिसमें मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। सभी प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से सम्बंधित थे। इस दौरान अपराध निरीक्षक जनार्दन यादव, उपनिरीक्षक वरुणेन्द्र राय, उपनिरीक्षक प्रभुनाथ यादव, विजय सिंह गौड़, अशोक कुमार सिंह, प्रशान्त पाण्डेय, रामनाथ यादव, लेखपाल सदानन्दन भट्ट, राकेश यादव, श्याम सुन्दर, बृजकिशोर आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular