Sunday, April 28, 2024
No menu items!

छात्र के निधन पर पूविवि में हुई शोकसभा

सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को फार्मेसी संस्थान के विद्यार्थी विवेक कुमार के निधन पर शोकसभा हुई जहां कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने दुःख व्यक्त किया। उप कुलसचिव अमृत लाल ने शोक सन्देश पढ़ा। शोक सन्देश में पूविवि ने विद्यार्थी के निधन पर शोक जताया। दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। शोकसभा में कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी उमाशंकर, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. रजनीश भास्कर, डॉ अमित वत्स, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह, महामंत्री रमेश यादव, राजेश सिंह समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular