Monday, April 29, 2024
No menu items!

ब्लाक परिसर में हुई शोकसभा

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। भाजपा के पूर्व संगठन मंत्री व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक हृदयनाथ सिंह एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रभू राम के निधन पर प्रमुख प्रतिनिधि डाॅ. उमेश चन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में विकास खण्ड परिसर में शोकसभा में हुई।
शोकसभा को डाॅ. तिवारी ने कहा कि हृदयनाथ सिंह का आकस्मिक निधन भारतीय जनता पार्टी, संगठन और राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। वहीं पूर्व प्रमुख प्रभू राम ने कहा कि उनकी सादगी और सरलता भरा जीवन लोगों के लिए आज भी प्रेरणादायक है। राजनैतिक जीवन में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सिद्धांतों एवं आदर्शों पर चलकर वे नैतिक मूल्यों को फलीभूत करने में सफल रहे। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो क्षण का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी सुबाष चन्द्र, एडीओ पंचायत राजेश, एडीओ आईएसबी ब्रह्मानंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य ललित दीक्षित, प्रणय तिवारी, पंकज सिंह, मनोज सिंह, प्रशान्त पाण्डेय, अशोक सिंह, जितेन्द्र सिंह, विजय सिंह, महेन्द्र कुमार, सोनू, डाॅ. रणन्जय सिंह, सुधाकर सिंह, विनोद सिंह, एडीओ पंचायत राजेश, एडीओ आईएसबी ब्रह्मानंद, सत्यम दयाल, सुनील दीवान आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular