Sunday, April 28, 2024
No menu items!

शोकसभा कर दी गयी श्रद्धांजलि

जौनपुर। श्री रासमण्डल दूर्गा पूजनोत्सव समिति में संस्था परिवार के पूजा निर्देशक राज नारायण शुक्ल की लम्बी बीमारी से निधन हो गया था जिनके निधन पर संस्था द्वारा शोक श्रद्धांजलि श्री जगन्नाथ धाम जौनपुर में हुई। संस्था परिवार सहित क्षेत्रीय लोगों द्वारा उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई एवं उनकी पुण्य आत्म की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। अरुण मिश्रा एवं आशुतोष मिश्र द्वारा शांति पाठ किया गया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगो ने उनके साथ जुड़ी अपनी अपनी स्मृतियों और उनके संस्मरणों को साझा किया। उनके निधन से हुई क्षति से संस्था परिवार और क्षेत्रवासियों की अपूर्णीय क्षति हुई है।

शोकसभा में डा. रिपुदमन सिंह यादव, अनिल अस्थाना, नीरज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, महेश जायसवाल, स्वयं यादव, सौरभ यादव, अध्यक्ष, संदीप श्रीवास्तव, सरदार नमनदीप सिंह, अभिनव गुप्ता, आलोक वर्मा, गौरव यादव, महेंद्र सिंह, राकेश शुक्ला, सचिन, शिवम कन्नौजिया, आशुतोष मिश्र, मनोज मिश्र, नीरज उपाध्याय, किशोर ओझा, प्रथमेश शुक्ला, तन्मय, प्रशांत, परितोष उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular