Sunday, April 28, 2024
No menu items!

कांग्रेस ने संवाद कार्यशाला का किया आयोजन

  • लोकतन्त्र की रक्षा के लिये कांग्रेसियों को करना होगा जमीनी स्तर तक संघर्ष: विद्यार्थी

अमित शुक्ला
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकारो द्वारा संवैधानिक संस्थाओं पर हो रहे लगातार हमलों के कारण देश का लोकतन्त्र खतरे में पड़ गया है। लोकतन्त्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निरंकुश सरकार से जमीनी स्तर तक लड़ाई लड़ना होगा। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव अरुण विद्यार्थी सरोज ने गरियांव न्याय पंचायत अनतर्गत सरायखेम में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने आगे कहा कि केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकारे पूरी तरह से निरंकुश हो गई है और सत्ता का पूरा दुरपयोग किया जा रहा है। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉ0 प्रमोद के0 सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में साम्प्रदायिक उन्माद और अपराध चरम पर पहुंच गया है, इस सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, बेरोजगारी चरम पर पहुंच गया है। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान करते कहा कि लोकतन्त्र विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हो कर कार्य करें और सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुचायें।
इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव जय प्रकाश तिवारी, कांग्रेस नेता अरुणा अनिल त्रिपाठी सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालकृष्ण शुक्ल व संचालन जिला सैनिक कांग्रेस के अध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने किया। अन्त में कार्यक्रम आयोजक के न्याय पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मिश्रा ने अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भरत पटेल, घनश्याम गौतम, राहुल द्विवेदी, राहुल तिवारी, सीता देवी, संतरा देवी, मोनू देवी, शान्ति देवी, नीलू देवी, जाहिदा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular