Monday, April 29, 2024
No menu items!

संविधान दिवस एवं आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस मना

जौनपुर। आम आदमी पार्टी जौनपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस एवं देश का संविधान दिवस पार्टी कार्यालय पर मनाया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला सचिव एडवोकेट शैलेंद्र यादव, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्य, यूथ विंग प्रदेश सचिव आशुतोष मौर्य, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विनय यादव, मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष बृजेश कुमार, श्याम लाल पटेल, केपी गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल का एक ही उद्देश्य है कि देश के सभी लोग मुफ्त अच्छी उच्च शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य सुविधा मुफ्त में मिल सके और जो भी मूलभूत ज़रूरतें हैं, आम आदमी की वह सभी सुविधाएं देशवासियों को मिले, इसी सोच के साथ आम आदमी पार्टी दिल्ली एवं पंजाब में कार्य कर रही है।

इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला सचिव शैलेंद्र यादव आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया। अन्त में विवेक तिवारी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular