Sunday, April 28, 2024
No menu items!

अरगूपुर-कटार मार्ग के निर्माण से शाहगंज के विकास को मिलेगी गति

  • साढ़े 16 करोड़ की लागत से होगा चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य
  • विधायक रमेश सिंह ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का किया शुभारम्भ

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। अयोध्या मार्ग स्थित चिरैयामोड़ पर शुक्रवार को अरगुपुर कटार मार्ग के उच्चीकरण एवं चौड़ीकरण का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। विधायक रमेश सिंह ने विधि विधान से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया। तत्पश्चात जनसभा आयोजित हुआ।
विधायक रमेश सिंह ने कहा कि अरगूपुर-कटार मार्ग का निर्माण हो जाने से शाहगंज के विकास को गति मिलेगी। आगे कहा कि बीते बीस सालों से यह मार्ग जर्जर हो गया था। लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि ने इसके निर्माण की जरूरत नहीं समझी। यह मार्ग शाहगंज की आर्थिक गतिविधियों के विकास की रीढ़ माना जाता है। इसका निर्माण हो जाने से यहां के उद्योगों को नई संजीवनी मिलेगी। भविष्य में यह मार्ग आजमगढ़ की तरफ से सुल्तानपुर, लखनऊ, जौनपुर, अयोध्या आदि जाने के लिए बाईपास का भी काम करेगा।
इसके पहले आचार्य हरि प्रसाद मिश्र, वैदेही शरण पांडेय व देवेंद्र पांडेय ने हवन-पूजन के साथ पूरे विधि-विधान से भूमि-पूजन का कार्य संपन्न कराया। कार्यक्रम को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, भाजपा नेता बेचन सिंह, विनय सिंह, प्रदीप जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा तथा संचालन रविकांत जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, अनिल मोदनवाल, शीतल प्रसाद अग्रवाल, अरुण अग्रहरि, बैजनाथ अग्रहरि, शेखर जायसवाल, पंकज जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, विनोद अग्रहरि, डा अभिषेक सिंह, भुवनेश्वर मोदनवाल, रोहित अग्रवाल मोनू, वेद प्रकाश जायसवाल, ओम चौरसिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular