Sunday, April 28, 2024
No menu items!

अपराध निरोधक कमेटी ने वितरित किया कम्बल

  • निर्धन गरीब की सेवा सबसे पुनीत कार्य: जगदम्बा प्रसाद

विपिन मौर्य एडवोकेट
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बरईपार हंसवाहिनी हायर सेकेंड्री स्कूल के सभागार में रविवार को अपराध निरोधक कमेटी तेजीबाजार के तत्वावधान में गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस समारोह में न्याय पंचायत के विभिन्न गांवों के सैंकड़ो गरीबों को कंबल मुहैया कराया समारोह में मुख्य अतिथि मछलीशहर के अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद मिश्र ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। विशिष्ट अतिथि जेई अभिषेक केसरवानी ने कहा कि असहाय व निर्धन परिवार के बीच कंबल का वितरण कर सुखद अनुभूति प्राप्त होती है।

जिनके पास इस कंपकपाती ठंड में कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचे इसके लिए पूर्व से ही संगठन ने जो कार्य किया वह अत्यंत सराहनीय रहा। अपराध निरोधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसा कर हमें काफी आत्म संतुष्टि मिलती है क्योंकि साधन संपन्न लोग तो अपने संसाधनों से गर्म कपड़े व कंबल जुटा लेते हैं लेकिन गरीब तबके के लिए एक कंबल खरीदने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इस अवसर पर शिक्षाविद प्रो. डॉ. चंद्र प्रकाश मिश्रा, सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश तिवारी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रवींद्र बहादुर सिंह, सुजीत सिंह, प्रबंधक संजय सिंह, रवि प्रकाश मिश्र, माता चरण पांडेय, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन आलोक सिंह व आभार डा. सुनील पाण्डेय ने व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular