Monday, April 29, 2024
No menu items!

रामेश्वर महादेव मन्दिर पर उमड़ा जनसैलाब

  • हर हर महादेव जयघोष से गूंज उठा मन्दिर परिसर

बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राजेपुर स्थित रामेवश्वर महादेव मंदिर पर सावन माह के 5वें सोमवार को भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक करते हुये दरबार में हाज़िरी लगाकर मन्नते मांगी। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए भक्त कतार में खड़े रहे। परिसर में हर हर महादेव और बोल बम के नारे की गूँज सुनाई दे रही थी। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम व पार्किंग व्यवस्था ,बैरिकेटिंग की गई है, ताकि दर्शन करने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं हो पाए। सभी श्रद्धालु अच्छी तरह से दर्शन-पूजन किये। मंदिर में सुरक्षा के दृष्टि से एसआई सदन प्रसाद, घनश्याम पांडेय, हेड कांस्टेबल अवधेश अकेला, विजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular