Monday, April 29, 2024
No menu items!

पुरानी पेंशन बहाली शंखनाद में उमड़ा जनसैलाब

  • पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने किया पेंशन का शंखनाद
  • जौनपुर की धरा से शंखनाद रैली में उमड़ा जनसैलाब

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जौनपुर के शिक्षकों कर्मचारियों व अधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए शंखनाद, मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया।
इसके पहले नगर के बीआरपी मैदान परशिक्षक कर्मचारियों का हुजूम आने लगा। दो बजते पूरा बीआरपी मैदान शिक्षक कर्मचारियों के सैलाब से भर गया। जैसे ही शिक्षक कर्मचारी सड़क पर निकले पूरा शहर पुरानी पेंशन बहाली के नारों से गुंजायमान हो गया। इतनी भारी संख्या में चल रहे जलूस की चर्चा पूरे शहर में हो रही थी। पुरानी पेंशन बहाली के नारों पोस्टरों, होर्डिंग से पूरा सड़क पट गया।
मोर्चा के जिला संयोजक अमित सिंह ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा लगातार विभिन्न जनपदों में रैली निकालकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन देगा| जिला संयोजक संजय चौधरी ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करें, अन्यथा सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। जिला संयोजक मनीष सिंह ने सरकार को आगाह किया कि पुरानी पेंशन बहाल करें, अन्यथा शिक्षकों कर्मचारियों को सड़क पर उतरना पड़ेगा| जिला संयोजक तेरस यादव ने प्रधानमंत्री से देश के 70 लाख एनपीएस कर्मचारियों के साथ न्याय करने की अपील की| संयोजक अजय सिंह व सुशील उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से पुरानी पेंशन को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को लिखे पत्र की याद दिलाते हुये पुरानी पेंशन बहाल करने को कहा।
शंखनाद रैली बीआरपी कॉलेज से जिलाधिकारी कार्यालय तक हजारों कर्मचारियों की उपस्थिति में पुरानी पेंशन जिंदाबाद के नारों के साथ आगे बढ़ी| पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, जौनपुर के संयोजक मंडल के सदस्यों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधानमंत्री के नाम पुरानी पेंशन बहाली हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया| साथ ही मुख्यमंत्री को भी पुरानी पेंशन बहाली के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से पेंशन बहाली को ज्ञापन दिया|
इस अवसर पर सतीश सिंह, राजेश सिंह, सतीश पाठक, मुन्ना लाल यादव, अर्चना सिंह, नूपुर श्रीवास्तव, शिवकुमार यादव, हीरा लाल भारती, समरनाथ यादव, कुलदीप कुमार, सुनील राव, रामसमुझ यादव, अनिल यादव, बीके शर्मा, रीना सिंह, रीता गौतम, इंदू देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular