Monday, April 29, 2024
No menu items!

पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि की मां के अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व जितेन्द्र सिंह की पत्नी, पालिकाध्यक्ष रचना सिंह की सास 80 वर्षीय उषा देवी का सोमवार सायं साढ़े 5 बजे देहांत हो गया था। अपराह्न 12 बजे पुराना चौक स्थित आवास से शव यात्रा निकला। शव यात्रा के आगे आगे भजन मंडल के लोग रामधुन पर कीर्तन करते रहे। अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल, बड़े पुत्र पूर्व ब्रिगेडियर प्रेम जीत सिंह, छोटे पुत्र पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि विरेन्द्र सिंह बंटी, नगर पालिका के सभी सभासद कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular