Monday, April 29, 2024
No menu items!

कम पानी वाली फसलों की खेती अधिक लाभकारी

जौनपुर। उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. राकेश सिंह, डा. सन्दीप कुमार, डा. सुरेन्द्र सोनकर द्वारा खरीफ फसलों के बेहतर खेती की जानकारी दी गयी। उप कृषि निदेशक ने किसानों की समस्याओं सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारी को समय से गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारीगण किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि जनपद में मिलेटस की खेती को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाये। किसानों को बताया जाये कि कम से कम एक चौथाई हिस्से में मिलेटस की खेती अवश्य करें।

गो-आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर हरा चारा, टीन शेड, पेयजल सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने अवगत कराया कि जनपद में धान एवं मक्का के बीज का वितरण कराया जा चुका है। बीज की कमी नही है। जनपद में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह, अधि. अभियंता विद्युत एके सिंह, किसान यूनियन के अध्यक्ष राजनाथ, राजबली, हवलदार, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular