Sunday, April 28, 2024
No menu items!

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज मार्ग पर फरीदाबाद गाँव के पास बाइक सवार व्यक्ति ने पीछे से साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गिर कर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दिया।

जानकारी के अनुसार जासोपुर गांव निवासी अच्छे लाल 45 वर्ष घर से किसी काम से जौनपुर जा रहे थे कि पीछे से बाइक सवार व्यक्ति ने साइकिल में टक्कर मार दी। गिरने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दिया जिस पर पहुंचे परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला में इलाज के लिये ले गये।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular